स्थानीय गोपाल नगर में रहने वाली एक छात्रा ने संदिग्ध हालात में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने श्री हनुमान सेवा समिति के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। समिति के सदस्य तरसेम गर्ग ने बताया कि छात्रा अपने दो भाइयों के साथ गोपाल नगर में रह रही थी।
वहीं उसके माता-पिता कुछ दिनों से अपने गांव फैजाबाद गए हुए थे। वीरवार सुबह करीब 7 बजे छात्रा का शव पंखे से झूलता देख घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर समिति के सदस्य और थाना कैनाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है।