शहर निवासी ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र ने आर्थिक तंगी से परेशान हो घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह गुरु नानक कॉलेज बुढलाडा में 11वीं में पढ़ता था।
वार्ड नंबर 5 का निवासी गुरप्रीत सिंह घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से परेशान था। उसके पास जेब खर्च के लिए पैसे नहीं होते थे। इस वजह से उसने वीरवार की शाम को घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
उसके पिता जलौर सिंह ने बताया कि दसवीं पास करने के बाद उन्होंने पैसे एकत्र कर गुरप्रीत का गुरु नानक कॉलेज बुढलाडा में 11वीं कक्षा में दाखिल भरा था। ग्रुरप्रीत दसवी में अच्छे अंक लेकर पास हुआ था। वह अगली कक्षा की पढ़ाई और घर के हालत को लेकर काफी परेशान रहता था।
जलौर सिंह ने बताया कि बीमार होने की वजह से उनके पास कोई भी काम नहीं है। परिवार पर एक लाख रुपये का कर्ज है। उन्होंने बताया कि साल 2014 में उसकी मां बेअंत कौर ने भी कर्ज से आहत होकर फंदा लगा लिया था।