किराए के मकान में रहने वाले एक 12 साल के बच्चे के साथ उसी के मकान मालिक के बेटे ने कुकर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए।
दो दिन तक बच्चा गुमसुम रहा तो परिजनों ने सोचा कि उसके स्कूल में कोई बात हुई है। स्कूल में प्रिंसिपल के सामने पूछताछ की तो बच्चे ने सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि दो दिन से उनका 12 साल का बेटा गुमसुम था। उन्हें लगा कि स्कूल में कुछ हुआ होगा। 31 मई को पत्नी के साथ वह बच्चे के स्कूल गए। वहां प्रिंसिपल के सामने उन्होंने बच्चे से चुप रहने का कारण पूछा, तब उसने बताया कि मकान मालिक के बेटे से उसके साथ गलत काम किया है।
30 मई को वह छत पर गया था, तब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़ित किशोर ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया था, अगर किसी को बताया तो उसे छोड़ेगा नहीं। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर मकान मालिक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।