फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के सुसाइड मामले में होटल कारोबारी समेत छह पर केस 

Thu, 22 Sep 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
आत्‍महत्‍या - फोटो : file
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित ग्रीन पार्क इलाके में रहने वाली रिद्धिमा (22) की आत्महत्या के केस में पुलिस ने होटल कारोबारी और उसके बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिद्धिमा ने सात सितंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


मामला रिद्धिमा के पिता अनिल महाजन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपियों में कारोबारी श्याम लाल सपरा, उसके बेटे पंकज सपरा, पत्नी वीना, बेटी मोना समेत दो अज्ञात शामिल हैं। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

थाना डिवीजन आठ के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने कहा कि रिद्धिमा और पंकज के प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। रिद्धिमा ने अपने परिजनों से बात की। थोड़े विरोध के बाद वे मान गए। वहीं पंकज के परिजनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया। दोनों परिवारों की मुलाकात भी हुई।
विज्ञापन


शाम लाल सपरा ने उन्हें कुछ समय रुकने को कहा, लेकिन वह शादी के लिए नहीं माने। जगदीप सिंह ने कहा कि लड़की के परिजनों ने उसकी कहीं ओर मंगनी कर दी, लेकिन पंकज ने वह मंगनी तुड़वा दी। इस बात पर दोनों परिवारों में काफी विवाद हुआ। उसके बाद रिद्धिमा के परिजनों ने उसकी दोबारा मंगनी कर दी, लेकिन पंकज ने फिर से मंगनी तुड़वा दी। इसी बात को लेकर रिद्धिमा काफी परेशान रहने लगी। 

आरोप है कि पंकज और उसके परिवार वाले रिद्धिमा को काफी परेशान करने लगे थे। सात सितंबर को रिद्धिमा के परिजन राजस्थान किसी धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए गए थे। पीछे से रिद्धिमा ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर दी।

उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह आरोपियों से काफी परेशान है और इन्हीं के कारण आत्महत्या कर रही है। इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने पहले 174 की कार्रवाई की थी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें