फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हत्या: टिफिन मांगने पर हुई कहासुनी, पड़ोसी ने किशोर के सिर में मारी गोली, फिर हुआ फरार

Fri, 03 Oct 2025 08:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

हिमांशु के भाई का सैलून है और वह अपने भाई के साथ ही काम करता था। आरोपी गुलशन नशे का आदी है और नशे में अक्सर उन्हें परेशान करता था। किसी न किसी बात को लेकर गुलशन अक्सर उन्हें परेशान करता था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में जमालपुर के मुंडियां स्थित राम नगर इलाके में मामूली बात को लेकर एक नौजवान ने नशे की हालत में पड़ोसी दुकानदार के सिर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी घर चला गया और वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन


वहीं गोली लगते ही हिमांशु (19) को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसीपी जसविंदर सिंह और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद हिमांशु का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है जबकि आरोपी गुलशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

एसीपी जसविंदर सिंह ने बताया कि हिमांशु के भाई का सैलून है और वह अपने भाई के साथ ही काम करता था। आरोपी गुलशन नशे का आदी है और नशे में अक्सर उन्हें परेशान करता था। किसी न किसी बात को लेकर गुलशन अक्सर उन्हें परेशान करता था। कभी बाल कटवाने के बाद पैसे नहीं देने, कभी दुकान के बाहर उन्हें परेशान करना और कभी उनके टिफिन उठा कर ले जाना और कभी टिफिन मांगने आ जाना। 
विज्ञापन


हिमांशु और उसका भाई दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान आरोपी गुलशन आ गया और टिफिन की मांग करने लगा। उन्होंने कहा कि टिफिन नहीं है और वह घर जा रहे हैं। इस बात को लेकर उनकी मामूली सी कहासुनी हुई। इसी दाैरान आरोपी ने अपने पास रखी अवैध पिस्तौल निकाली और हिमांशु के सिर पर गोली मार दी। थाना जमालपुर की एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि आरोपी के घर छापामारी की तो वहां से हथियार मिल गया। आरोपी की तलाश में छापामारी शुरु कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें