शहर के ओवरब्रिज के नीचे दिनदहाड़े एक आढ़ती से बाइक सवार युवक रुपयों से
भरा बैग छीन कर फरार हो गया। थाना बुढलाडा पुलिस के दर्ज कर आरोपी युवक की
तलाश में जुट गई है।
घटना शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव धलेवां निवासी आढ़ती नच्छतर सिंह ने बताया
वह एचडीएफसी बैंक से 2.68 लाख रुपये निकालकर अकाली नेता व आढ़ती शाम लाल
धलेवां के निवास पर लेन देन का हिसाब करने के लिए जा रहा था।
वह
अपना स्कूटर खड़ा करके आगे बढ़ा तभी, बाइक सवार युवक उससे रुपयों वाला थैला
छीनकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाला
युवा बिना नंबर प्लेट वाली बजाज पल्सर बाइक पर सवार था। थाना बुढलाडा के
प्रभारी सरबजीत सिंह चीमा ने बताया किअज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर
उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।