फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव जी गिरफ्तार: बरनाला में पंचायत सचिव ले रहा था घूस, बिल पास करने के लिए ठेकेदार से मांगी थी कमीशन

Tue, 22 Apr 2025 12:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में सचिव जी गिरफ्तार किए गए हैं। पंचायत सचिव को विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव बिल पास करने की एवज में ठेकेदार से कमीशन ले रहा था। 
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी पंचायत सचिव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत के सचिव जी घूस (रिश्वत) लेते पकड़े गए हैं। यहां पंचायत वेब सीरीज के सचिव जी यानी अभिषेक की बात नहीं हो रही है, बल्कि पंजाब के बरनाला में पंचायत सचिव घूस लेता पकड़ा गया है। आरोपी सचिव को विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। 

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला में तैनात पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सचिव गुरमेल सिह को पटियाला के एक ठेकेदार की तरफ से दर्ज दी गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
 
शिकायतकर्ता ठेकेदार ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने 2023 में बरनाला जिले के गांव फतेहगढ़ छन्ना में पंचायती जमीन पर 3 लाख 84 हजार रुपये की लागत से सोलर पंप लगाया था, लेकिन उक्त पंचायत सचिव ने बिलों को पास करने के एवज में घूस मांग रहा था। पंचायत सचिव गुरमेल सिंह ने कमीशन के तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। 
विज्ञापन


विजिलेंस ने ठेकेदार की शिकायत की जांच की। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी सचिव को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। विजिलेंस के बिछाए जाल में सचिव फंस गया और आरोपी पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
 
आरोपी पंचायत सचिव गुरमेल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला रेंज में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस टीम आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर भी ले सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढें: Punjab: अमित शाह और रवनीत बिट्टू के खिलाफ रची जा रही थी साजिश, दो गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें