स्विमिंग सीखने के लिए आई छात्रा के साथ उसी के कोच ने छेड़खानी की। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी कोच दिशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी वरिंदर कुमार ने कहा कि छात्रा छठीं कक्षा की छात्र है। छात्रा पिछले कुछ दिनों से स्विमिंग सीखने के लिए आती है। गत दिवस जब वह स्विमिंग सीखने के लिए आई तो आरोपी कोच ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।
जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। इस काम में आरोपी के एक साथी ने भी साथ दिया। छात्रा ने वहां से निकल कर अपने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। वरिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी का साथ देने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है।