फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: बीमार मामी की देखभाल के लिए आई नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता से किया था शादी का वादा 

Tue, 04 May 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना मेहरबान की पुलिस ने गांव रहीमा खुर्द निवासी धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात थाना मेहरबान में आते क्षेत्र की है। लड़की अपनी मामी की देखभाल करने के लिए आई थी। आरोप है कि उसकी मामी के भतीजे ने ही शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। थाना मेहरबान की पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर गांव रहीमा खुर्द निवासी धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के मुताबिक नाबालिग की मामी बीमार थी। उसकी देखभाल के लिए नाबालिग आई हुई थी। वहीं पर नाबालिग की मामी का भतीजा धर्मवीर भी आया हुआ था। 27 अप्रैल की शाम वह नाबालिग को अपने साथ किसी स्थान पर बहला फुसलाकर ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें