फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: नशीला पदार्थ पिला युवती से दुष्कर्म, नौकरी का झांसा दे पहले दफ्तर बुलाया फिर दोस्त के घर पर की वारदात

Fri, 03 Dec 2021 07:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार साथी की तलाश की जा रही है। नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी का झांसा दे एक व्यक्ति ने युवती को जालंधर बाईपास स्थित अपने दफ्तर बुलाया। वहां से उसे झांसा दे अपने दोस्त के घर ले गया और वहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बाद में उसे धमकी दी है कि वह इस बारे में किसी को कुछ भी न बताए। किसी तरह हिम्मत दिखा युवती ने पुलिस को बताया। 

विज्ञापन


थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर मंजीत विहार अमन नगर निवासी जगमोहन सिंह और उसके साथी मंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया है, मंजीत अभी फरार है, जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच शुरू कर दी है।
 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पीजी में रहती है। उसे नौकरी की जरुरत थी और आरोपी के साथ संपर्क हुआ तो आरोपी ने नौकरी देने का झांसा देकर उसे जालंधर बाईपास स्थित अपने दफ्तर बुलाया। गुरुवार को वह आरोपी से मिलने उसके दफ्तर चली गई। वहां से आरोपी उसे झांसा दे अपने दोस्त मंजीत सिंह के घर ले गया।
विज्ञापन


आरोपी मंजीत के घर पर नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे होश आया तो उसे धमकी मिली कि वह किसी को कुछ न बताए। उसने किसी तरह से आरोपी के बार में पुलिस को शिकायत दी। 

जांच अधिकारी एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी जगमोहन को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। मगर आरोपी मंजीत अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जगमोहन को अदालत में पेश किया गया है। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें