फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagraon: जगरांव में प्रवासी परिवार से लूट, देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे तलवारों से लैस चार लुटेरे

Sat, 10 Jan 2026 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

पीड़ित सारव झालम के अनुसार, लुटेरे दीवार फांदकर घर तक पहुंचे और दरवाजे से अंदर घुस गए। परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए। एक मोबाइल का लॉक पिन जबरन खुलवाकर उन्होंने पैसों की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी देते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के लैहदी भैणी इलाके में मंगलवार तड़के एक प्रवासी परिवार के घर में लूट की वारदात हुई। तलवारों से लैस चार लुटेरे घर में घुस आए और नकदी, मोबाइल फोन तथा जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। यह घटना रात सवा दो बजे हुई, जिसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित सारव झालम के अनुसार, लुटेरे दीवार फांदकर घर तक पहुंचे और दरवाजे से अंदर घुस गए। परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए। एक मोबाइल का लॉक पिन जबरन खुलवाकर उन्होंने पैसों की मांग की।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि जब वह दूसरे कमरे में पैसे लेने गया तो अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागकर शोर मचाया। इसी बीच, लुटेरे नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। इस बैग में लगभग 50 हजार रुपये नकद, महत्वपूर्ण कागजात और अन्य सामान था।

परिवार ने बताया कि उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाया, लेकिन घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण कोई भी मदद के लिए बाहर नहीं आया। पीड़ित ने पुलिस के देर से पहुंचने पर भी नाराजगी व्यक्त की। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे ग्रिल के सहारे दीवार पार कर घर में घुसते हुए साफ नजर आए, जिससे पता चलता है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


इस लूट के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है। पीड़ित के पड़ोसी पूर्व फौजी सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि लुटेरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें