फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत-रोहतक रोड पर भीषण हादसा: रोडवेज बस से टकराई कार, जींद के फाइनेंसर हिमांशु की मौत व दो अन्य घायल

Sat, 10 Jan 2026 12:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

सोनीपत-रोहतक रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाकस्मा मोड़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें जींद जिले के 23 वर्षीय फाइनेंसर हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत रोड पर पाकस्मा मोड़ के नजदीक तेजगति से आ रही कार रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर में जींद के फाइनेंसर की मौत हो गई। साथ में दो सवारियां भी घायल हैं। आईएमटी थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सोनीपत डिपो के परिचालक निदान देशवाल ने बताया कि करीब पौने 11 बजे बस वाया रोहतक हिसार जा रही थी। पाकस्मा मोड़ पर रोहतक जाने के लिए सवारियों ने हाथ दिया।

विज्ञापन


चालक बस रोककर सवारियां बैठा रहा था। तभी रोहतक की तरफ से एक कार तेज गति से आई और रोडवेज से टकरा गई। टक्कर में कार के अंदर आग लग गई। सवारियों की मदद से पहले आग बुझाई इसके बाद अंदर चालक को किसी तरह बाहर निकाल कर पीजीआई के ट्रामा सेंटर लेकर आए। डाक्टरों ने 23 साल के कार चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चालक के परिचित मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान जींद के लिजवाना कलां निवासी हिमांशु के तौर पर हुई। 


पिता गए हुए हैं मुंबई, आने में लगेगा समय
पीजीआई पहुंचे परिचित लोगों ने बताया कि हिमांशु फाइनेंसर के तौर पर काम करता था। पिता जयबीर ट्रक चालक के तौर पर काम करते हैं और किसी काम से मुंबई गए हुए हैं। उनको हादसे की सूचना दे दी है। वे फ्लाइट से रोहतक आएंगे। 
विज्ञापन


पिता का इकलौता बेटा था हिमांशु 
अविवाहित हिमांशु पिता का इकलौटा बेटा था। एक बड़ी बहन है। परिवार चलाने में पिता का सहयोग करने के लिए फाइनेंस का काम करने लगा था। शनिवार को रोहतक से खरखौदा की तरफ जा रहा था। अचानक रास्ते में हादसे हो गया। 

अधिकारी के अनुसार
रोडवेज बस व कार की टक्कर होने की सूचना मिली है। छानबीन कर रहे हैं। मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें