फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में हत्या: लुधियाना में पत्नी ने आंशिक संग मिलकर ली पाठी की जान, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Sat, 10 Sep 2022 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मृतक इंद्रजीत सिंह की मां बलवीर कौर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की पत्नी किरनदीप कौर के उसके भाई के बेटे हरदीप सिंह के साथ अवैध संबंध थे। किरनदीप कौर ने अपने आशिक हरदीप सिंह के साथ मिलकर उसके बेटे की गला घोंटकर हत्या की है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में प्रेम संबंधों के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ धारा 302 के तहत कत्ल का मामला दर्ज किया है। थाना हठूर के प्रभारी एसआई हरदीप सिंह ने बताया कि इंद्रजीत सिंह निवासी गांव झोरडा की मां बलवीर कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि उसका बेटा इंद्रजीत सिंह गांव के गुरुद्वारा साहिब में पाठी के तौर पर काम करता था। छह सितंबर की रात करीब 9 बजे उसका बेटा गुरुद्वारा साहिब से पाठ कर अपने घर लौटा। इसके बाद अपने बच्चों और पत्नी के साथ रात का खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। 

विज्ञापन


मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर की सुबह वह पाठ करने के लिए गुरुद्वारा साहिब चली गई थी। करीब आठ बजे वह वापस आई तो उसने देखा कि इंद्रजीत सिंह बिस्तर पर मृत पड़ा है और उसकी पत्नी किरनदीप कौर लाश के पास बैठी विलाप कर रही है। वह अपने बेटे की लाश को देखकर अपनी सुधबुध खो बैठी थी और उसके बेटे के शरीर पर घाव के कोई निशान भी नहीं थे। इसी कारण उन्होंने 174 की कार्रवाई करवाने के बाद अपने बेटे का अंतिम संस्कार करवा दिया था। 

बाद में जब उसने अपने घर में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो घर में लगे कैमरे छह सितंबर की रात साढ़े 11 बजे से 7 सितंबर की सुबह ढाई बजे तक बंद पाए गए। थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक इंद्रजीत सिंह की मां बलवीर कौर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की पत्नी किरनदीप कौर के उसके भाई के बेटे हरदीप सिंह के साथ अवैध संबंध थे। किरनदीप कौर ने अपने आशिक हरदीप सिंह के साथ मिलकर उसके बेटे की गला घोंटकर हत्या की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की मां बलवीर कौर के बयान पर किरनदीप कौर और उसके आशिक हरदीप सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर किरनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरदीप सिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें