फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से युवक की मौत, हर्ष फायरिंग या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Sep 2022 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में 24 घंटे के अंदर ही गोली चलने की दो घटनाएं हो गई। शुक्रवार सुबह गांव ईस्सरहेड़ी में स्कूटी पर सवार होकर अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल जा रहे 40 वर्षीय सुनील को अज्ञात हमलावर ने सिर में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में गोली लगने से युवक की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी में शुक्रवार देर रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। मरने वाला 22 वर्षीय युवक साथ वाले गांव मातन का निवासी था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मांडोठी गांव के युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि जानबूझ कर युवक को गोली मारी गई या हर्ष फायरिंग में घटना हो गई।

विज्ञापन


गांव मांडोठी क्षेत्र स्थित एक डेयरी में शुक्रवार रात को मांडोठी निवासी युवक छोटा दलाल की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में गांव मातन निवासी मोहित समेत पांच-छह युवक शामिल थे। इस दौरान सभी शराब पी रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे गोली चली जो मोहित के सिर में लगी। वह गिर पड़ा और अचेत हो गया। उसे तुरंत बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि गोली चलने की घटना मांडोठी निवासी दीपक के हाथ से हुई। 

घटना का पता लगते ही आसौदा थाना के अलावा पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटना के काफी देर बाद तक इस मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। बाद में पुलिस ने मोहित के ताऊ हरिओम के बयान पर मांडोठी निवासी दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पार्टी के दौरान मोहित और दीपक के बीच किसी तरह की कहासुनी या विवाद की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है। 22 वर्षीय मोहित दिल्ली परिवहन निगम की बस में कॉन्ट्रेक्ट पर कंडक्टर की नौकरी करता था।

24 घंटे में दूसरी घटना

बहादुरगढ़ में 24 घंटे के अंदर ही गोली चलने की दो घटनाएं हो गई। शुक्रवार सुबह गांव ईस्सरहेड़ी में स्कूटी पर सवार होकर अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल जा रहे 40 वर्षीय सुनील को अज्ञात हमलावर ने सिर में गोली मार दी थी। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों और हमले का कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

गांव मांडोठी में बल्लू प्रधान के बेटे की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गोली चली और पार्टी में शामिल मातन निवासी मोहित के सिर में लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के ताऊ हरिओम की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -योमेश, आईओ, आसौदा थाना (झज्जर)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें