फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या का अजीब मामला: दोस्त को साथ बैठा कर रहा था बातें, अचानक रिवाल्वर निकाल खुद को मारी गोली

Thu, 02 Dec 2021 09:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जगरांव (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में आत्महत्या का एक अजीब मामला सामने आया है। दोस्त और उसकी पत्नी के साथ बातें कर रहे शख्स ने अचानक रिवाल्वर निकल खुद को गोली मार ली। इस घटना से हर कोई हैरान है। दरअसल, शख्स के इस कदम के पीछे कोई ठोस वजह का पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर 33 फुटा रोड की घई मार्केट में रहने वाले एक युवक ने बुधवार की देर रात अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसका दोस्त और दोस्त की पत्नी उसके साथ बैठकर बातें कर रहे थे। अचानक युवक ने रिवाल्वर निकाल गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों से बात करने के बाद उनके बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक अमरदीप उर्फ बोनी के दोस्त की बर्थडे पार्टी थी।

बुधवार रात को बोनी बर्थडे पार्टी में गया था। वहां से बोनी का दोस्त और उसकी पत्नी भी उसके साथ घर वापस आ गए। वे सभी लोग बैठे आपस में बातें कर रहे थे। तभी अचानक अमरदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और कनपटी पर रखकर गोली चला दी। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि बोनी के दोस्त और उसकी पत्नी को कुछ समझ में भी नहीं आया। वह उसे आनन-फानन अस्पताल ले गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि परिवार वालों ने यह जानकारी दी है कि बोनी फिरोजपुर रोड स्थित एक कार शोरूम में काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरदीप बुधवार की रात को परिवार के साथ था जबकि उसके माता-पिता नीचे थे। इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर खुद को गोली मार ली। जब परिवार वाले ऊपर गए तो वह लहूलुहान पड़ा था। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सुभाष ने बताया कि परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घर में कोई झगड़ा या फिर बोनी का किसी से कोई लेना-देना और दुश्मनी भी नहीं थी फिर भी बोनी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया उनकी समझ से परे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या

थाना सिधवा बेट के अंतर्गत गांव राऊवाल में एक व्यक्ति ने अपने पिता और भाई से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता और भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। समाचार लिखे जा तक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। 

थाना सिधवा बेट के एएसआई नसीब चंद ने बताया कि मृतक जरनैल सिंह की पत्नी चरणजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह 15 दिनों से अपने मायके गांव अखाड़ा में रह रही है। 30 नवंबर को पति ने फोन कर बताया कि वह मुझे अपने घर ले जाने के लिए आने लगे तो ससुर और देवर ने मेरे पति से गाड़ी की चाबी छीन उनके साथ मारपीट की।

उसका ससुर बचित्तर सिंह और देवर गुरमेल सिंह अक्सर पति के साथ मारपीट करते थे जिससे तंग आकर पति ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। एएसआई नसीब चंद ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर थाना सिधवा बेट में मृतक जरनैल सिंह के पिता बचित्तर सिंह एवं भाई गुरमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें