फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: लुधियाना में सूटकेस में मिला टुकड़ों में कटा शव, रेलवे लाइन पर भी पड़े थे अंग, मृतक की पहचान नहीं

Thu, 11 Apr 2024 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

रेलवे कर्मी को रेलवे लाइन पर व्यक्ति के शरीर के टुकड़े पड़े दिखाई दिए और उसने इसकी जानकारी रेल पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो देखा कि लाइन के ऊपर बने फ्लाईओवर पर खून से लथपथ ब्रीफकेस पड़ा था। इसमें शव को टुकड़ों में काट कर लाया गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में रेलवे लाइन से ब्रीफकेस में एक व्यक्ति का टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला है। आशंका है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या करके शव को रेलवे लाइनों पर फैंक दिया, ताकि मामला आत्महत्या का नजर आए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पहले आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद सिटी पुलिस को सूचित किया गया और डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। इसके अलावा ब्रीफकेस को भी फ्लाईओवर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। ताकि हत्यारों का सुराग लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मी को रेलवे लाइन पर व्यक्ति के शरीर के टुकड़े पड़े दिखाई दिए और उसने इसकी जानकारी रेल पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो देखा कि लाइन के ऊपर बने फ्लाईओवर पर खून से लथपथ ब्रीफकेस पड़ा था। इसमें शव को टुकड़ों में काट कर लाया गया था। आरोपी पूरे शव को रेल लाइन पर नहीं फेंक सका और कुछ टुकड़े ब्रीफकेस में भी पड़े थे। इससे साफ हो रहा था कि यह मामला हत्या का है।
विज्ञापन


एसीपी इनवेस्टिगेशन राजकुमार का कहना है कि घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी हर आने जाने वाले की फुटेज को चैक किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी इस बारे में पूछा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही हत्यारे का पता कर लिया जाएगा। इसके अलावा मृतक की भी अभी पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें