फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक बाइक से गिरा, लोगों ने पकड़ और पीट-पीट कर मार डाला

Tue, 16 Apr 2024 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मृतक की पहचान सेक्टर 40 मोती नगर निवासी सावन उर्फ कोला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में कोला के भाई अमित की शिकायत पर सावन बिरला और सब्बा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साथियों के साथ मिल मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा एक आरोपी बाइक से गिर गया। आरोपियों ने युवक को काबू कर लिया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलते ही थाना फोकल पॉइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सेक्टर 40 मोती नगर निवासी सावन उर्फ कोला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में कोला के भाई अमित की शिकायत पर सावन बिरला और सब्बा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

मृतक सावन कोला के भाई अमित ने कहा कि उसका 22 वर्षीय भाई सावन कोला एटूजेड कंपनी में कूड़ा उठाने का काम करता था। कोला बुरी संगत में फंसा हुआ था। वह नशा करने का भी आदी था। नशे की पूर्ति के लिए वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। अमित ने कहा कि उसे पता चला कि 13 अप्रैल को उसके भाई सावन को उसका दोस्त सावन बिरला अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर गया है। सावन बिरला, सब्बा और उसके भाई सावन ने किसी का मोबाइल छीना था।
विज्ञापन


भागते समय उसका भाई सावन बाइक से गिर गया, जिसके बाद उसे उन युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटा है। कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की है। मारपीट करने वाले उसके दोस्त मौके से भाग गए। उसके भाई को लोगों ने अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन तब तक उसके भाई की मौत हो गई थी। उधर, थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अर्शप्रीत ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें