फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ धोखा: विदेश जाने के लिए पत्नी ने लगवाए 18 लाख, कनाडा पहुंचकर बुलाना तो दूर तोड़ दिए सारे संपर्क

Wed, 27 Oct 2021 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

पति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने विदेश जाने के लिए पैसे लगाने को उसे मनाया और वादा किया कि वह वहां जाकर उसे कुछ समय बाद बुला लेगी ताकि दोनों वहां अच्छी जिंदगी बिता सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में विदेश जाने की इच्छुक महिला ने एक व्यक्ति से शादी की और शादी के नौ महीने बाद वह अकेली विदेश चली गई। इतना ही नहीं आरोपी विवाहिता ने 18 लाख रुपये पति के लगवा दिए और विदेश जाकर उसे बुलाने की बजाए सारे संपर्क तोड़ दिए। जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी।

विज्ञापन


थाना पीएयू की पुलिस ने जांच के बाद रिशी नगर रमन इनक्लेव निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर कनाडा ओंटेरियो की रहने वाली मनवीर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला विदेश जाना चाहती थी। उसने उसको झांसे में लिया और सारे पैसे लगाने की बात मनवा ली।

यह भी पढ़ें : पंजाब: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोपी गिरफ्तार, पाक महिला अधिकारी ने जाल में फंसाकर ली खुफिया जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महिला ने हरप्रीत से वादा किया कि वह वहां जाकर उसे कुछ समय बाद बुला लेगी ताकि दोनों वहां अच्छी जिंदगी बिता सके। कुछ समय तक तो उससे बात होती रही पर कुछ समय बाद आरोपी महिला ने पूरी तरह से संपर्क तोड़ दिया। हरप्रीत ने काफी कोशिश की कि आरोपी महिला से संपर्क हो और वह किसी तरह से कनाडा जा सके पर आरोपी महिला के साथ संपर्क नहीं हुआ तो हरप्रीत ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की और जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें