फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: दोस्त को उतारा मौत के घाट, अंतिम इच्छा बता शव विसर्जित किया, आत्मिक शांति का पाठ भी कराया

Thu, 25 May 2023 05:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गांव रछीन निवासी भूपिंदर सिंह ने थाना डेहलों की पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पिता गुरचरण सिंह करीब एक सप्ताह पहले घर से बिना किसी को बताए चले गए हैं लेकिन घर नहीं लौटे। परिवार ने हत्या होने का शक जताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के गांव रछीन के रहने वाले गुरचरण सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीआईए वन की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। दोनों आरोपी गुरचरण सिंह के अच्छे दोस्त थे। लेन-देन के चक्कर में आरोपियों ने गुरचरण सिंह की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


आरोपियों ने शव को पैक किया और गाड़ी से लेकर श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने शव को विसर्जित कर दिया। आरोपियों ने बताया कि मृतक के परिवार में कोई नहीं है और वह उसके अच्छे दोस्त हैं। आरोपियों ने मृतक गुरचरण सिंह की आत्मिक शांति के लिए पाठ भी करवाया। पुलिस ने इस मामले में मलेरकोटला के जलवाना निवासी गुरविंदर सिंह गुरी और गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गांव रछीन निवासी भूपिंदर सिंह ने थाना डेहलों की पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पिता गुरचरण सिंह करीब एक सप्ताह पहले घर से बिना किसी को बताए चले गए हैं लेकिन घर नहीं लौटे। परिवार ने हत्या होने का शक जताया था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपियों का गुरचरण सिंह के साथ सुअर का कारोबार था। दोस्ती भी अच्छी थी।  
विज्ञापन


फरवरी में आरोपियों ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद पैसे के मामले में आपस में कहासुनी होने लगी। आरोपियों ने गुरचरण को तुरंत मौत के घाट उतारने की साजिश रची। वहीं, गुरचरण को पीटा और लोहे की ग्रिल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को पैक किया और आल्टो कार से शव श्री कीरतपुर साहिब लेकर पहुंचे।

खुद को बताया अच्छा दोस्त
श्री कीरतपुर साहिब पहुंचने पर आरोपियों ने बताया कि वह मृतक के अच्चे दोस्त हैं। मृतक के परिवार में कोई नहीं है। उसकी आखिरी इच्छा थी कि उसे श्री कीरतपुर साहिब में विसर्जित किया जाए। इसके बाद श्री कीरतपुर साहिब में आरोपियों ने संबंधित पदाधिकारी के सामने ही शव को विसर्जित कर दिया। अगले दिन आरोपियों ने उसकी आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग भी डलवाया। गुरचरण के परिवार से सभी आरोपी बहुत हमदर्दी जता रहे थे। कई बार ढूंढने भी गए। आरोपियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की काफी कोशिश की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें