परिवार में एक बुजुर्ग के तीन बेटे हैं और बुजुर्ग अपनी जमीन छोटे बेटे के नाम करना चाहता है, जबकि बाकी दो बेटे इसका विरोध कर रहे हैं। इसी विवाद के चलते झगड़ा बढ़ गया और कथित तौर पर डराने के लिए फायरिंग कर दी गई।
जगरांव के कोठे हरि सिंह में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब दो भाइयों के बीच चल रहे झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गईं।
विज्ञापन
हालांकि गोलियां हवा में चलाई गईं, लेकिन फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल बरामद कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोठे हरि सिंह में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों के बीच काफी समय से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के दौरान बहस बढ़ गई और एक व्यक्ति ने डराने के इरादे से हवा में गोली चला दी।
बताया जा रहा है कि मनोहर लाल नामक व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
सूत्रों के अनुसार यह एक प्रवासी परिवार का मामला है। परिवार में एक बुजुर्ग के तीन बेटे हैं और बुजुर्ग अपनी जमीन छोटे बेटे के नाम करना चाहता है, जबकि बाकी दो बेटे इसका विरोध कर रहे हैं। इसी विवाद के चलते झगड़ा बढ़ गया और कथित तौर पर डराने के लिए फायरिंग कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।