फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने बच्चे के शव को जमीन से निकाला 

Wed, 22 Jun 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
 काकोवाल रोड के पास स्थित खेतों में कुत्ते श्मशानघाट में दबे नवजन्मे बच्चे का शव निकाल लाए। कुत्तों ने बच्चे के शव को बुरी तरह नोंच डाला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कुत्तों को भगाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को वहां से उठाया और श्मशानघाट में दोबारा दफन करवाया। 
विज्ञापन


मामला बुधवार तड़के करीब पांच बजे का है। इंदर सैर कर रहा था। उसने खेतों में कुछ कुत्तों को एक बच्चे के शव को नोचते देखा। उसने पत्थर मार कुत्तों को भगा दिया और चला गया। जब कुछ समय बाद आया तो उसने देखा कि कुत्तों ने बच्चे के शव की काफी बुरी हालत कर दी है। उसने सबसे पहले इलाका पार्षद वरिंदर सहगल को इस बारे में बताया।

पार्षद मौके पर पहुंचा और उसने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पार्षद और इलाके के लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी थाना जोधेवाल की पुलिस करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। इसके बाद एएसआई सुखविंदर सिंह, पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की। पता चला कि खेतों के बिल्कुल पास श्मशानघाट है, जहां पर किसी ने नवजन्मे बच्चे के शव को दबा दिया होगा। कुत्तों ने उसे निकालकर नोचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें