फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बंद घर में मिली बुजुर्ग की लाश: दरवाजे पर ताला लगा चले गए थे बेटा-बहू, बदबू आने पर बुलाई पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में बंद घर के भीतर बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक का बेटा और बहू घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए थे। घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के ताजपुर रोड की विश्वकर्मा कॉलोनी इलाके में बुधवार की देर शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से काफी बदबू आ रही थी। लोगों ने घर के बाहर देखा तो ताला लगा हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने आकर देखा और घर का ताला तोड़ दिया। अंदर बुजुर्ग सरूप सिंह का शव देख सभी हैरान हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो इलाके में रहने वाले अमित ने बताया कि बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ थे। उनके बेटा-बहु घर के बाहर ताला लगाकर चले गए थे। तीन दिन से घर के बाहर ताला लगा था, पीछे से बुजुर्ग की माैत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जांच करने में जुटी है कि सरूप सिंह की मौत कैसे हुई।

थाना डिवीजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि सरूप सिंह के बेटे और बहु का पता लगाकर उन्हें बता दिया गया है। जांच की जा रही है और उनसे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें