फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत: परिवार ने 50 लाख रुपये कर्ज लेकर भेजा था यूएस, इकलौता बेटा था रणजीत सिंह

Thu, 26 Jun 2025 06:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

लगभग आठ महीने पहले पंजाब से अमेरिका गए युवक की वहां मौत हो गई। परिवार ने अपने इकलौते बेटे को विदेश भेजने के लिए 50 लाख रुपये कर्ज लिया था। मृतक चरणजीत सिंह कपूरथला का रहने वाला था। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई। युवक कपूरथला के गांव तलवंडी पुर्ल का रहने वाला था। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के तौर पर हुई है। परिवार ने बेटे को यूएस भेजने के लिए 50 लाख रुपये कर्जा लिया था। एजेंट के जरिये रणजीत अमेरिका पहुंचा था। रणजीत सिंह अच्छे भविष्य और कमाने के लिए घर परिवार छोड़कर विदेश गया था, लेकिन वहां वह बीमार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह आठ महीने पहले ही अमेरिका गया था। वह परिवार का इकलौता था। अमेरिका जाने के बाद उसे कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी ने घेर लिया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग व रिश्तेदार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे हैं और परिवार के लोगों को ढांढस बंधा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने अपने इकलौते बेटे का शव भारत लाने की मांग की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें