फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में मिली दो लाशें: एक घर के अंदर तो दूसरा पड़ा था बाहर, बुजुर्ग और युवक की मौत से मचा हड़कंप

Thu, 09 Oct 2025 05:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में एक घर के अंदर और बाहर दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में एक युवक और दूसरा बुजुर्ग शामिल है। दोनों की मौत की असल वजह क्या है पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में स्थित मोहल्ला आनंदपुर में एक साथ दो शव युवकों के मिलने से हड़कंप मच गया। एक शव घर के अंदर पड़ा था तो दूसरा घर के बाहर पड़ा था। राहगीरों ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा के अधीन आने वाली चौकी सुभाष नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी लोग हैरान इस बात से है कि एक साथ दोनों की मौत कैसे हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों नशा करने के आदी थी और दोनों कई दिनों से बीमार चल रहे थे। युवक की पहचान तो हो गई है, लेकिन घर के अंदर मिले बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक राहुल के परिवार वालों के ब्यान दर्ज कर थाना टिब्बा की पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। जबकि दूसरे की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार टिब्बा रोड के आनंदपुरा मोहल्ले में एक बुजुर्ग रहता था और राहुल भी अक्सर उसके पास आता था। दोनों ही बीमार चल रहे थे। दोनों की बुधवार को अचानक मौत हो गई। बुजुर्ग घर के अंदर मृत पड़ा मिला और राहुल घर से निकलते समय बाहर ही गिर था। वहीं बेहोश हो गया और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


राहुल की मां चरणजीत कौर ने बताया कि वह ड्राइवरी करता था और कुछ समय से बीमार चल रहा था। वह नशे का आदी था। अब धीरे-धीरे उसे छोड़ने की कोशिश में था। चरणजीत कौर ने बताया कि राहुल बुधवार सुबह ही घर से निकला था। देर रात नहीं मिला तो उसे काफी ढूंढा गया। वीरवार की सुबह वह टिब्बा थाने गए तो उन्हें पता चला कि एक युवक का शव घर के बाहर मिला है। जब फोटो देखी तो वह राहुल था। उन्होंने कहा कि वह पीलिए की बीमारी से ग्रस्त था। उसका इलाज चल रहा था। मगर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिस कारण उसकी मौत की आशंका है। थाना टिब्बा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें