फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दुल्हन तैयार थी...सजा था मंडप, फिर मेहमानों-रिश्तेदारों में मच गई अफरा-तफरी, दूल्हे को ढूंढ रही पुलिस

Thu, 09 Oct 2025 03:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में एक ऐसी घटना हुई है जिससे हर कोई हैरान रह गया। शादी वाले दिन दुल्हन के घर बरात ही नहीं पहुंची। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। क्योंकि शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी और मेहमान और रिश्तेदार भी आ चुके थे। 
विज्ञापन
दुल्हन (फाइल फोटो) - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़की वालों के घर पर शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदार और मेहमान भी आ चुके थे और सभी के लिए खाने-पीने समेत तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मंडप भी तैयार था और दुल्हन सज-धज कर बैठी थी। बस इंतजार था तो बरात का। दुल्हन टकटकी नजर लगाए दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन ये इंतजार इतना लंबा हो गया कि दिन से रात हो गई लेकिन न दूल्हा आया न बरात और न ही बराती। घटना पंजाब के लुधियाना के एक गांव की है, जहां शादी वाले दिन दूल्हा बरात लेकर ही नहीं पहुंचा।  

विज्ञापन


शादी वाले दिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा तो लड़की पक्ष ने हंगामा कर दिया। रिश्तेदारों और मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। पीड़ित पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

मामला थाना लाडोवाल के अधीन आने वाले एक गांव का है। पुलिस ने इस संबंध में गांव आलीवाल के हरप्रीत सिंह उर्फ बोबी (दूल्हा) और उसके पिता जसपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना लाडोवाल की प्रभारी एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2020 में हरप्रीत सिंह से उसकी जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर हम्बड़ा मछली मंडी के सामने एक प्लांट में दुष्कर्म किया। बाद में कई बार शादी का वादा किया लेकिन हर बार टालता रहा। काफी मनाने के बाद आरोपी ने शादी के लिए हामी भरी और सात अक्तूबर की तारीख तय की गई। 

युवती के अनुसार शादी के दिन सभी इंतजाम पूरे थे लेकिन हरप्रीत बरात लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद युवती के परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बोबी और उसके पिता जसपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें