फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: प्रसाद देने के बहाने बच्चे को गलत तरीके से छुआ, पुलिस ने बाबा पर दर्ज किया केस

Wed, 09 Oct 2024 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

जगरांव के रहने वाले पीड़ित बच्चे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने छठी कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया था। करीब तीन साल पहले आरोपी बाबा ने उसे अपने कमरे में बुलाकर कहा कि वह उसे प्रसाद देगा। वह आरोपी के साथ उसके कमरे में चला गया। उसके बाद आरोपी बाबा ने उसके कपड़े उतार कर गलत हरकतें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के सबसे बड़े गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में कीर्तन करने वाले बाबा ने एक बच्चे के साथ अश्लील हरकतें की। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी जसबीर सिंह जस्सी निवासी काउंके कलां पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगरांव के रहने वाले पीड़ित बच्चे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने छठी कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया था। करीब तीन साल पहले आरोपी बाबा ने उसे अपने कमरे में बुलाकर कहा कि वह उसे प्रसाद देगा। वह आरोपी के साथ उसके कमरे में चला गया। उसके बाद आरोपी बाबा ने उसके कपड़े उतार कर गलत हरकतें करनी शुरू कर दी और उसके गुप्तांग के साथ छेड़छाड़ कर उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर इस संबंध में किसी से बात की तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। वह उस समय चुप रहा लेकिन इस बारे में अब उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें