फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पंच ने एसओआई के नेता पर लगाया पिटाई का आरोप

Mon, 26 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
मुक्तसर के गांव गुरुसर निवासी बुजुर्ग अजमेर सिंह पूर्व पंच ने अकाली दल से संबंधित एसओआई के युवा नेता हरबंस सिंह पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने गांव के सरपंच नायब सिंह पर उक्त नेता से पिटाई करवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं गिद्दड़बाहा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल बठिंडा में इलाज करवा रहे पूर्व पंच अजमेर सिंह ने बताया कि उनके गांव में जो पार्क है वहां की दीवार टूटी हुई थी। इस वजह से पार्क में सैर करने आने वाले लोगों को लावारिस पशु परेशान करते थे, जिस वजह से उसने इस बारे में गांव की पंचायत व सरपंच के पास आवाज उठाई थी।

पंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गांव का अकाली दल से संबंधित सरपंच नायब सिंह खफा हो गया और उसने बादल की एसआईआई के नेता हरबंस सिंह से उसकी पिटाई करवा दी। बुजुर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त नेता अपने साथी समेत उसे कार में अगवा कर कहीं अज्ञात जगह पर ले गया, जहां पर उसकी पिटाई करते दाड़ी नोच डाली।
विज्ञापन


एसओआई नेता हरबंस सिंह का कहना है कि उसका इस मामले के साथ कोई लेना देना नहीं, इसके अलावा सरपंच नायब सिंह का कहना था कि वह उस दिन यहां नहीं थे और बाद में उनको इस घटना के बारे में पता चला है। 
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा पुलिस चौकी के अधिकारी रेशम सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें