ढंढारी खुर्द स्थित दीप कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवक ऋषभ कुमार दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
उसकी
एक्टिवा दुगरी स्थित नहर के किनारे से मिली है। परिजनों की शिकायत पर
पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वह आरएसएस का
कार्यकर्ता है। जानकारी के अनुसार ऋषभ कुमार खालसा कालेज फॉर ब्वॉयज में
बीकॉम प्रथम भाग का छात्र है। उसके पिता राकेश कुमार का ढुंढारी खुर्द
स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके स्कूल में
आरएसएस की शाखा लगती है।
ऋषभ भी आरएसएस के साथ जुड़ा हुआ है। 25
जनवरी को वह रोजमर्रा की तरह एक्टिवा पर कालेज गया था। जब वह दोपहर तक घर
नहीं पहुंचा तो उन्होंने कालेज में पता किया। तब उन्हें पता चला कि कॉलेज
ही नहीं पहुंचा। वह तब से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसके बाद
उन्होंने सूचना पुलिस को दी। चौकी कंगनवाल की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर
मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस को सोमवार देर रात
दुगरी पुल नहर के पास उसकी एक्टिवा मिली। चौकी कंगनवाल के प्रभारी कुलवंत
चंद का कहना है कि सोमवार सुबह से ऋषभ लापता है। उसकी बरामदगी के लिए तलाश
की जा रही है।