फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर लगाने से मना करने पर हमला, तीन घायल 

Fri, 14 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुभानी बिल्डिंग के पास पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने दुकानदार सहित उसके दो नौकरों पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


तीनों घायलों को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी पहचान भाई रणधीर सिंह नगर निवासी सतपाल सिंह, उसके नौकर संजेश और राजू के रुप में हुई है। संजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर डुगरी निवासी विभोर सूद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। 

सतपाल सिंह की शिकायत के मुताबिक कि उसकी सुभानी बिल्डिंग के पास उसकी टायर की दुकान है। आरोपी ने करीब दो दिन पहले उसकी दुकान के आगे अपना स्कूटर खड़ा कर दिया। संजेश और राजू ने उसे मना किया तो आरोपी ने गालियां निकालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब दोनों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब सतपाल ने आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। सतपाल के मुताबिक उसके बेटे आए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। उन्होंने अपने पिता और दोनों नौकरों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें