राहगीरों से हथियारों के बल पर मोबाइल फोन और अन्य सामान की लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना दरेसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बिंद्रा काॅलोनी इलाके में लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इस मामले में पुलिस ने चिट्टी काॅलोनी निवासी दीपक और हजूरी बाग काॅलोनी निवासी मंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें - हरीश चौधरी से खास बातचीत: कांग्रेस आलाकमान के प्रतिनिधि की दो टूक, इस्तीफे पर अड़े रहे सिद्धू तो प्लान बी तैयार
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। इस समय आरोपी लूट की योजना में इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियार के बल पर लूटे गए दो मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी शाॅर्टकट तरीके से पैसा कमाने, नशापूर्ति करने के साथ-साथ ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए लूटपाट कर सामान को सस्ते भाव में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इलाके में कई वारदातों को अंजाम दिया है।