फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: दहेज के लिए मासूम बेटियों के सामने पत्नी को पीटा, चार्जर की तार से गला दबाकर मारने की कोशिश  

Sat, 22 May 2021 05:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी जूतों की दुकान चलाता है और सट्टेबाजी में अपना पैसा गंवा चुका है। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर मायके से पैसा लाने का दबाव बनाना शुरू किया ।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का प्रयास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के दुगरी के धांधरा रोड इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने दहेज के लिए पहले पत्नी से मारपीट की। इसके बाद फोन के चार्जर की तार से उसका गला दबा दिया। यह पूरी वारदात उसकी दोनों बेटियों ने देखी। जब वह बीच बचाव के लिए आई तो आरोपी ने उन्हें भी जान मारने की धमकी दी। आरोपी पत्नी को मरा समझकर उसे और अपनी दोनों बेटियों को कमरे में बंद कर फरार हो गया।

विज्ञापन


बच्चियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर पड़ोसियों से मदद मांगी। पड़ोसी पीड़िता अनुराधा को ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना सदर के अधीन आती चौकी बसंत एवेन्यू की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


पीड़िता अनुराधा के पिता रविंदर कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी प्रताप बाजार में जूतों की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के समय उन्होंने जेवरात के अलावा कार भी दी थी। आरोपी को सट्टे की लत थी। इस कारण उसने सबकुछ गंवा दिया था। अब वह उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा था।
विज्ञापन


रविंदर कुमार के अनुसार पिछले साल भी उन्होंने दामाद को साढ़े चार लाख रुपये दिए थे। हालांकि इसके बाद भी आरोपी लगातार पीड़िता पर और पैसे लाने का दबाव बनाता रहा। उन्होंने बताया कि दामाद ने 10 दिन पहले भी अनुराधा की बुरी तरह से पीटा था और जान से मारकर शव को अटैची में डालकर बहा देने की धमकी दी थी। इसके बाद अनुराधा ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर पिता व भाई को भेजा था। इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल वालों को बताया था।

चौकी बसंत एवेन्यू के इंचार्ज एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें