फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाइक पर जा रहे थे वारदात को अंजाम देने, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी बाइक पर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश में जुटे दो आरोपियों को थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में शिमलापुरी स्थित गोबिंदसर इलाके में रहने वाले अमनदीप सिंह और जुझार नगर निवासी मनी राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से जा रहे थे। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि आरोपी चोरी के बाइक पर सवार हैं और लूट की किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही इलाके से बाइक चोरी की थी। उसपर ही लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जांच अधिकारी एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें