फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड ठीक करवाने गई नाबालिग युवती 20 दिन बाद यूपी से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन से लापता नाबालिग यूपी से मिली
विज्ञापन

शादी का झांसा दे साथ ले गया था युवक
अमरन उजाला ब्यूरो
पठानकोट। 23 नवंबर को घर से आधार कार्ड में करेक्शन करवाने नाबालिग छात्रा 20 दिन बाद यूपी के इंदरनगर से मिली। थाना नरोट जैमल की पुलिस युवती को यूपी से लाई और सोमवार को उसका मेडिकल करवा परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने पुलिस को 27 नवंबर को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा है और उसकी उम्र 17 साल है। 23 नवंबर की दोपहर वह घर से अपने आधार कार्ड की गलती ठीक करवाने गई थी लेकिन वापस नहीं आई। 3-4 दिन रिश्तेदारों और बेटी के सहेलियों के यहां ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पिता ने बताया कि चचेरी बहन ने बताया कि उसकी बेटी का उत्तर प्रदेश निवासी भोला से मेल-मिलाप था। चचेरी बहन ने ही दोनों को आपस में मिलवाया था। चचेरी बहन ने बताया कि भोला ही उसे बहला फुसलाकर शादी करवाने की नीयत से भगा ले गया है। एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि पुलिस की टीम इंदरनगर, सूरत नगर, जिला खेरी, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी भोला सिंह के घर गई और और वहां से नाबालिग को ढूंढा। आरोपी युवक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। भोला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें