फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख ठगे
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद झूठा इंटरव्यू भी करवाया, कई लोगों से ठगी कर चुकी है आरोपी
खुद को सरकारी कॉलेज फॉर वुमन में कार्यरत बताती रही महिला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कारोबारी के पोते को रेलवे में और उसके दोस्त को पीएनबी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक महिला ने 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी महिला इतनी शातिर थी कि उन्हें इंटरव्यू के लिए भी कई दफा लेकर गई। जांच के बाद आरोपी महिला श्वेता सहगल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
कारोबारी अभय कुमार जैन ने बताया कि उसका होजरी का कारोबार है। साथ ही वह ज्योतिषी भी है। उसके पास वर्ष 2016 में नूरवाला रोड की रहने वाली महिला श्वेता सहगल अपनी जन्मपत्री दिखाने के लिए आई थी। तब उसने जिक्र किया था कि रेलवे और बैंक में सरकारी नौकरियां निकली है। उसने कहा कि वह उनके पोते अक्षय जैन की सरकारी नौकरी लगवा देगी। यह बात उसके दोस्त को पता चली तो उसने अपने बेटे सुनील को भी नौकरी लगवाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने अक्षय को रेलवे विभाग में और सुनील को पीएनबी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आरोपी महिला उन्हें इंटरव्यू के लिए अंबाला कैंट ले गई थी। जहां आरोपी महिला ने एक व्यक्ति और एक अन्य महिला से मुलाकात करवाई थी। उन्होंने कहा कि तुम्हारी नौकरी पक्की हो गई। इसके बाद उक्त आरोपियों का नंबर बंद आने लगा था। जब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए थे। इसके बाद आरोपी महिला श्वेता ने उन्हें अलग-अलग तारीख के चेक दिए थे जो बाद में बाउंस हो गए थे। जब उन्होंने कहा कि चेक बाउंस हो गए तो आरोपी महिला उन्हें धमकाने लगी और कहा कि वह पैसे नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों से कर चुकी है धोखाधड़ी
अभय जैन का कहना है कि उन्होंने आरोपी महिला श्वेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। इसके बाद उन्हें पता चला कि उक्त महिला उनके अलावा 12 लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुकी है। इसके बाद सभी लोगों ने पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत दी। जांच अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि एसीपी स्पेशल ब्रांच की जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें