फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी जाते समय रास्ते में महिला से करते थे छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
काम पर जा रही महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

पड़ोसी समेत उसके चार दोस्तों पर भी किया मामला दर्ज
एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर से काम पर जा रही एक विवाहिता के साथ इलाके में रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की। विवाहिता ने इसका विरोध किया। आरोपी ने अगले दिन अपने चार दोस्तों को साथ लिया और महिला को रोक कर फिर से छेड़छाड़ की। आरोपियों ने बीच रास्ते विवाहिता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे अपशब्द कहे। विवाहिता ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर माइकल और उसके चार दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने माइकल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिला आंखों के अस्पताल में नौकरी करती है। उसने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने एक्टिवा पर जा रही थी तो रास्ते में उसको माइकल ने रोक लिया। माइकल ने उसकी बाजू पकड़ी और उससे छेड़छाड़ की। महिला के मुताबिक उसने माइकल को डांटा और वहां से भाग निकली। महिला के मुताबिक रविवार को वह अस्पताल जा रही थी तो किंग्स्टन पैलेस के पास चार अज्ञात युवकों ने उसको रोक लिया। युवकों ने उसे अपशब्द कहे और दुर्व्यवहार करने लगे। महिला ने बताया कि वह किसी तरीके से बचकर भागी और परिजनों को सारी बात बताई। मामले की जांच कर रहे थाना लाडोवाल के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी माइकल को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान बाकी आरोपियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें