फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नेस भट्टी में आए ऊबाल से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्नेस भट्टी में आए उबाल से मजदूर की मौत
विज्ञापन

मिल मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
अमलोह रोड इलाके स्थित एक फर्नेस इकाई की लोहा पिघलाने वाली भट्ठी पर क्रेन से काम कर रहे मजदूर पर लोहा गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना वीरवार शाम की है। मृतक की पहचान तुलेन तिवारी पुत्र राम दर्शन निवासी यूपी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मिल मालिक की लापरवाही सामने आने पर धारा-304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ सुखवीर सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब तुलेन तिवारी लोहे की भट्ठी पर क्रेन के जरिए चुंबक से लोहा भट्ठी में डाल रहा था। इसी दौरान भट्ठी में उबाल आ गया और करीब 12 फीट पर बैठे मजदूर को आग ने पकड़ लिया। जख्मी हालत में उसे मिल मालिकों ने पहले खन्ना के जैन अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से गंभीर हालत में उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई दुर्गेश मनी तिवारी के बयान पर रीगल अलायंस के मालिक जीवन कुमार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि हादसे से पहले मिल मालिक द्वारा मजदूर को कोई सेफ्टी किट आदि नहीं दी गई थी। मृतक के भाई द्वारा पुलिस को शिकायत देने पर ही मामला सामने आया है। पूरी जांच के बाद ही मिल मालिक पर कार्रवाई की गई है।



फोटो कैप्शन:14जीबीजीपी07: अमलोह रोड के गांव कुंभ इलाके स्थित हादसे के बाद भट्ठी पर बिखरा हुआ लोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें