फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देकर नाबालिग से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ देकर नाबालिग से दुराचार
विज्ञापन

घर से अपने साथ ले गया था आरोपी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नाबालिग को घर से ले जाकर नशीला पदार्थ देकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। घटना का पता उस समय चला जब नशे की हालत में लड़की घर आई तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत थाना मॉडल टाऊन पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर डॉ. अंबेदकर नगर इलाके के अरुण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिविल अस्पताल में पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाबालिग पढ़ाई छोड़ कर अब घर में ही रह रही है। शुक्रवार सुबह आरोपी उसे घर से ले गया और फील्डगंज इलाके में ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोपी ने अज्ञात स्थान पर उसके साथ दुराचार किया और उसे घर के पास छोड़ कर फरार हो गया। जांच अधिकारी सुदर्शन ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें