फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में प्रवासी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। सलेम टाबरी अशोक नगर स्थित न्यू मनोज कालोनी इलाके में रहने वाले प्रवासी युवक पंकज (28) ने सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका साथी सुबह काम से लौटा। दरवाजा नहीं खुलने पर जब उसने रोशनदान से देखा तो पंकज का शव लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पंकज के आत्महत्या करने का कारण पता लगा रही है।
विज्ञापन

पंकज सिंह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला था। यहां पर वह एक निजी फैक्टरी में बतौर चेकिंग पैकिंग का काम करता था। चार महीने बाद उसकी शादी थी और वह अभी से शादी की तैयारियों में लगा था। पंकज अपने साथी गंगाराम के साथ कमरे में रहता था। गंगाराम सोमवार की रात को खाना खाने के बाद नाइट ड्यूटी पर काम पर चला गया। पीछे से पंकज सिंह ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जब वह सुबह आया तो पता चला। जांच अधिकारी एएसआई ज्वाला प्रसाद ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें