फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर हुए विवाद का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग मामले में पुलिस ने 25 युवकों पर केस दर्ज किया
विज्ञापन

सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद के चलते दहशत फैलाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सलेम टाबरी के सब्जी मंडी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के मामले में थाना सलेम टाबरी की पुुलिस ने दो दर्जन से अधिक युवाओं पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला एएसआई प्रेम सिंह की शिकायत पर 25 से ऊपर युवकों के खिलाफ गोलियां चलाकर दहशत फैलाना और आवाजाही को रोकने और दंगा करने, आर्म्स एक्ट के साथ अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुट गई है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं आया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रविवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सलेम टाबरी सब्जी मंडी में विवाद हुआ है। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि ठेकेदार रविंदर कुमार ने चंद्र कुमार भगत को कलेक्शन के लिए रखा है। जिसने कलेक्शन की रकम बढ़ा दी। इस बात पर पुराने ठेकेदार गुरकमल को ठेस लगी। जिस पर उन्होंने चंद्र कुमार के साथ मारपीट की। इसी बीच दोनों गुटों में जमकर हथियार चले। इसके बाद हवा में गोलियां चला दहशत फैलाई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में संत नगर निवासी रविंदर कुमार सूद, दसूहा निवासी डॉ. सुखविंदर सिंह, रुड़का निवासी चंद्र कुमार भगत, जगरुप सिंह, अवतार सिंह, काका जालंधर निवासी शिंदा, चहेड़ू निवासी जस्सी के साथ सात अन्य के खिलाफ और नवां मोहल्ला निवासी गुरकमल सिंह, विजय नगर निवासी मुकेश कुमार, ताजपुर रोड निवासी गौरव शर्मा, काराबारा निवासी राजा, शैंकी, गग्गू, शीला, बंटी, बहादुर के निवासी गुरप्रीत सिंह, सलेम टाबरी निवासी विशु अंशम, गांव भोरा निवासी विक्की जट्ट, फील्डगंज निवासी राजू मल्होत्रा, सचिन कुमार, अप्पू, बूटा, प्रभ और शुभम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें