फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक से छह व्यक्तियों ने छीनी गाड़ी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक से छीनी गाड़ी, छह नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। ब्लाक समिति के चुनाव की रंजिश में गांव ख्याली चहलांवाली में एक अध्यापक से छह व्यक्तियों ने सकोरकस गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। अध्यापक के बयान पर झुनीर पुलिस ने छह व्यक्तियों को नामजद करके कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव फत्ता मालोका के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात लेक्चरार गुरपाल सिंह ने बताया कि जब वह कार पर सवार होकर झुनीर बस अड्डे के नजदीक पैट्रोल पंप के पास गया था। इस दौरान ही व्यक्ति ने आकर उस पर अपनी पिस्तौल तान ली, जिसने कार की चाबी व कागजात मांगे। वह पिस्तौल देखकर डर गया और कार व कागजात पकड़ा दिए। इसके बाद वह और उसका साथी फरार हो गए। अध्यापक गुरपाल सिंह ने इसके बाद सारी सूचना पुलिस को दी। उसने बताया कि ब्लाक सम्मति चुनावों में कुछ व्यक्ति उनके साथ रंजिश रखते हैं। झुनीर पुलिस ने प्रेम सिंह, सतनाम सिंह, तरसेम सिंह, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह वासी ख्याली चहलांवाली व कुछ अज्ञात वासी झुनीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना झुनीर के मुखी गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश मेें छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें