फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते तेल से भरी बोतल घर में फेंक लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। नूरवाला रोड स्थित लाजपत नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो आरोपियों ने घर का गेट तोड़ कर अंदर तेल से भरी बोतल फेंकने के बाद आग लगा दी। आग लगाकर आरोपी फरार हो गए। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने सोहन लाल की शिकायत पर दुगरी निवासी गुरमीत सिंह और परमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सोहन लाल ने बताया शनिवार की रात को वह और उसका छोटा भाई घर बंद कर सामान लेने के लिए गए थे। जब वह कुछ समय बाद वापस आए तो घर में आग लगी थी और लोग घर के बाहर खड़े थे। उन्होंने किसी तरह से आग पर काबू पाया। जब घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो पता चला कि आरोपी गुरमीत और परमिंदर घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए थे। जब घर के अंदर आरोपी दाखिल हो रहे थे उनके हाथ में तेल की बोतल थी।
उसके बाद वह आग लगाकर भागते हुए भी नजर आए। सोहन लाल के मुताबिक आरोपियों के साथ उनकी मामूली बात को लेकर रंजिश चल रही थी। सोहन लाल के मुताबिक घर में आग लगने की वजह से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें