फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों के बल पर गैस एजेंसी के मुलाजिमों से लूटे 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के बल पर गैस एजेंसी मुलाजिमों से लूटे 70 हजार
विज्ञापन

-दो बाइकों पर सवार पांच आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
-एक के पास था देसी कट्टा तो चार आरोपियों ने रखे थे तेजधार हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब लुटेरे गिरोह के पांच सदस्यों ने गैस एजेंसी के मुलाजिमों से तेजधार हथियार के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने एक मुलाजिम पर तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल भी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी संदीप शर्मा और थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस वारदात में घायल हुए मुलाजिम हीरा लाल को सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
शिमलापुरी इलाके में स्थित इंदर गैस एजेंसी के मुलाजिम हीरा लाल, प्रीतपाल, सुदामा और छोटे लाल ट्राली पर जाते हैं। चारों मुलाजिम प्रीत नगर की गली नंबर 21 के प्लाट में खड़े हुए थे। इस दौरान बाइकों पर सवार होकर पांच आरोपी आए। उन्होंने बाइक कुछ दूरी पर लगाई और ट्राली की तरफ बढ़ गए। चार आरोपियों के हाथ में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे, जबकि एक के हाथ में देसी कट्टा पकड़ रखा था। चार आरोपियों ने तो मुलाजिमों पर जाकर तेजधार हथियार रख दिए और उनके पास रखे करीब 70 हजार रुपये लूट लिए। जब मुलाजिमों ने इसका विरोध करना चाहा तो आरोपियों ने हीरा लाल पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपियों द्वारा हमले के बाद मुलाजिम डर गए और किसी ने भी आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। पैसे लूटने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। पुलिस ने वहां आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक कैमरे में आरोपियों के बाइक आ गए। आरोपी एक बजाज प्लेटिना बाइक और दूसरे बुलेट पर आए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बाइक की नंबर प्लेट खराब कर रखी थी ताकि नंबर पढ़े न जा सके। इसके अलावा आरोपियों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे।
विज्ञापन


जांच चल रही है, जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे आरोपी
एडीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि पांचों आरोपी मोने थे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके है। अभी उनका चेहरा तो पता नहीं चला है। आरोपियों का बाइक का नंबर भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें