नकाबपोशों ने की एटीएम लूटने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। माल रोड स्थित विजय बैंक का एटीएम लूटने के लिए दो नकाबपोश शातिरों ने कोशिश की। शातिरों ने एटीएम मशीन को बुरी तरह तोड़ दिया लेकिन नकदी नहीं निकाल पाए। थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को बैंक के मैनेजर सुरेंद्र ठाकुर की शिकायत पर अज्ञात दो नकाबपोश शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विजय बैंक के मैनेजर सुरेंद्र ठाकुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शहर के माल रोड स्थित उनके बैंक का एटीएम लगा है। मशीन के केबिन में लगे सीसीटीवी में दो नकाबपोश मशीन से तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। यह घटना लगभग रात दो बजे की है। थाना सिटी पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयान पर अज्ञात दो नकाबपोश शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई दिलीप कुमार के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।