फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी द्वारा घरेलू कामकाज के लिए भेजी लड़की ने चुराए जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। रघुनाथ इंक्लेव में रहने वाले उद्यमी ने घरेलू कामकाज के लिए एजेंसी के जरिये रखी गई नौकरानी घर से जेवरात चोरी कर फरार हो गई। थाना सराभा नगर की पुलिस ने उद्यमी नीरज शर्मा की शिकायत पर असम के गांव ताजपुर निवासी ज्योतिका हगेरिका, करण कुमार और कंगन रिप्लेसमेंट कंपनी के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में नीरज शर्मा घरेलू कामकाज उसके बेटे ने कंगन रिप्लेसमेंट कंपनी के मालिक से बात की और मेड की मांग की। उसने रबा वह बीस हजार रुपये कमीशन और पांच हजार रुपये के हिसाब से चार महीने की तनख्वाह एडवांस में लेंगे। इस पर नीरज के बेटे ने हां कर दी। आठ मई को करण आरोपी ज्योतिका को घर छोड़ने के लिए आया और चालीस हजार रुपये लेकर चला गया। करण के जाने के कुछ समय बाद ही ज्योतिका घर की दीवार फांद कर फरार हो गई। जब उन्होंने घर के सामान की चेकिंग की तो पता चला कि आरोपी ज्योतिका घर से उनकी बहू के कंगन चोरी कर फरार हो गई था। नीरज के मुताबिक आरोपी ज्योतिका ने यह चोरी करण कुमार और कंगन रिप्लेसमेंट कंपनी के मालिक की मिलीभगत से की है। जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें