फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताडना के आरोप में गया था जेल, तस्कर बनकर निकला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के आरोप में गया जेल, बाहर आकर शुरू की तस्करी
विज्ञापन

मोहानी में करियाने की दुकान चलाने वाला जेल से छूटने के बाद करने लगा हेरोइन की सप्लाई
आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी एंटी नारकोटिक्स विभाग की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दहेज प्रताड़ना के आरोप में अंबाला जेल में कुछ समय रहकर आया एक व्यक्ति की जेल में हेरोइ्र तस्कर से मुलाकात हुई और जेल से बाहर आते ही आरोपी ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी इससे पहले मोहाली में करियाने की दुकान चलाता था। पुलिस ने आरोपी को जमालपुर की त्रिकोणी पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पचास ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने गांव ताजपुर के रहने वाले विक्की शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में वीरवार को पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्रिकोणी पार्क के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी कार में जा रहा था। पुलिस पार्टी ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह मूलरूप से मोहाली स्थित जीरकपुर रोड के आशियाना हाऊस वीआईपी रोड का रहना वाला है। वह करियाने की दुकान चलाता था। उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ और वह अंबाला जेल में कुछ समय रहा। वहां पर आरोपी की पहचान राजेश नाम के व्यक्ति से हुई। उसने उसे हेरोइन तस्करी का धंधा करने के लिए कहा। जब दोनों बाहर आए तो उन्होंने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी पिछले एक साल से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें