फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के एएसआई ने धोखाधड़ी मामले की फाइल की गुम, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई ने धोखाधड़ी केस की फाइल की गुम
विज्ञापन

केस दर्ज, पुलिस अधिकारियों ने कई बार दिया फाइल ढूंढने का समय
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
धोखाधड़ी के एक मामले की फाइल गुम करने के आरोप में थाना डिविजन चार की पुलिस ने एएसआई कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की शिकायत पर किया है। पुलिस ने आरोपी एएसआई कुलवंत सिंह की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक थाना डिविजन चार में वर्ष 2013 में एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। एएसआई कुलवंत सिंह थाना डिविजन चार में मार्च 2017 को तैनात हुआ। अधिकारियों ने धोखाधड़ी के मामले की आगे की जांच उसे सौंप दी।आरोपी ने मामले की जांच करने की बजाए उक्त फाइल को ही गुम कर दिया। जब आरोपी से फाइल के बारे में पूछा गया तो उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। उसने अधिकारियों से कहा कि फाइल मिल नहीं रही। इसके बाद अधिकारियों ने उसे फाइल ढूंढने का काफी समय दिया, लेकिन आरोपी कुछ नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी एएसआई ने न तो उस केस का चालान बनाया और न ही उस केस की फाइल ढूंढ सका। इतना ही नहीं आरोपी ने अधिकारियों को कोई ठोस जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी पर मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके सस्पेंशन के बारे में अधिकारी ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें