फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संथैटिक ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंथेटिक ड्रग के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

राहों रोड पर नाका तोड़कर भागे तस्कर, एसटीएफ ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
राहों रोड पर मंगलवार रात नाका तोड़कर भागे तीन लोगों को एटीएफ ने पीछा कर रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो सिंथेटिक ड्रग बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान होशियारपुर के गांव धूतकलां निवासी गुरिंदर सिंह (30), विक्रांत राणा उर्फ डिंपल और गांव सहीजादपुर निवासी दविंदर कुमार उर्फ राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड ले लिया है।
एसटीएफ इंचार्ज एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि एएसआई दविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रात 1 बजे राहों रोड स्थित मत्तेवाड़ा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से इंडिगो कार आ रही थी। एएसआई ने उन्हें टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने कार भगा ली। आरोपी बैरिकेड तोड़कर निकल गए। पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी गुरिंदर सिंह ने बताया कि उसका गांव में अपना जिम है। वह गाड़ियां खरीदने और बेचने का कारोबार भी करता है। उसके साथी दविंदर और विक्रांत दोनों ही पोल्ट्री फार्म का काम करते हैं। पुलिस को सिर्फ इतना पता है कि आरोपी खुद नशा नहीं करते। वह नशा कहां से लाए और किसे बेचने के लिए लाए यह सब अभी पुलिस रिमांड के दौरान पता करेगी। नशे का इस्तेमाल ज्यादातर विदेशों में होता है। पंजाब में इसका बड़ा तस्कर राजा कंदौला था जो विदेशों में भी नशा सप्लाई करता रहा है। सूत्रों की माने तो पुलिस आरोपियों के तार राजा से भी जोड़कर देख रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें