फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से सिविल अस्पताल प्रशासन ने संभाला है पार्किंग का काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सिविल अस्पताल में दवा लेने आए मरीज का किसी ने दो पहिया वाहन चोरी कर लिया। मरीज का रिश्तेदार पार्किंग में बाइक खड़ी कर खुद अंदर दवा लेने के लिए गया था। पार्किंग का काम कई दिनों से सिविल अस्पताल प्रशासन ने संभाल रखा है। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने डाबा कालोनी शिमलापुरी निवासी विक्की कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विक्की कुमार की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक तीन दिन पहले वह अपने रिश्तेदार की सिविल अस्पताल में दवा लेने के लिए आए थे। पार्किंग पर कोई कारिंदा मौजूद नहीं था तो उसने बाइक अंदर खड़ा कर दिया। जब वह अंदर का काम खत्म कर बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। उसने कई लोगों से पूछा लेकिन किसी को भी बाइक के बारे में कुछ पता नहीं था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रोशन लाल ने बताया कि कुछ दिनों से पार्किंग का काम सिविल अस्पताल प्रशासन के पास ही है। हर कोई व्यक्ति अपनी मनचाही जगह पर बाइक लगाकर चला जाता है। सिविल अस्पताल परिसर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें