फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काट ले गए 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


गैस कटर से एटीएम काटकर ले गए 12 लाख
वीरवार देर रात किला रायपुर में वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
किला रायपुर में वीरवार को देर रात बदमाश गैस कटर से एटीएम काटकर 12 लाख रुपये लूट ले गए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मशीन काटने से पहले उन्होंने शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुसे। वारदात का पता उस समय चला जब एटीएम का शटर खोलने वाला विकास सग्गड़ वहां आया। उसने शटर का ताला टूटा देख। इसके बाद अंदर मशीन से पैसे गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी मैनेजर को दी। जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे और एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना डेहलों में तैनात एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि किला रायपुर में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है। रात को सिक्योरिटी गार्ड न होने के कारण इलाके में रहने वाले विकास सग्गड़ एटीएम का शटर खोलते हैं और उसे रात को ताला लगाते हैं। वीरवार को रात को उन्होंने शटर का ताला लगाया और घर चले गए। इस दौरान देर रात बदमाश शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। लुटेरों ने गैस कटर से एटीएम ही काट डाली और अंदर पड़ा करीब 12 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि जब विकास सग्गड़ सुबह साढ़े सात बजे के करीब एटीएम का शटर खोलने के लिए आए तो ताले टूटे पड़े थे। अंदर मशीन से पैसे गायब थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि एटीएम के अंदर लगे और एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें