फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक सहित सभी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस गन से जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में तैनात था हरियाणा का तेज सिंह
अक्तूबर में छुट्टी काटकर आया था ड्यूटी पर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
एयरफोर्स स्टेशन में सीपीएल पद पर तैनात एक जवान ने शुक्रवार को सुबह ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एयरफोर्स अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। मौके पर सदर थाना पुलिस के प्रभारी गुरविंद्र सिंह टीम सहित पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा। सिविल अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि तेज सिंह हुड्डा (30) निवासी रोहतक, भारत नगर, हरियाणा जो एयरफोर्स में तैनात था। उसकी ड्यूटी वीरवार को रात से शुक्रवार तड़के सुबह तक थी कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पता चला है कि तेज सिंह हुड्डा अक्तूबर में ही एक महीने की छुट्टी काट कर ड्यूटी पर आया था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। परिवार के आने पर उनके बयान लेने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

फोटो -2- पठानकोट में शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें